हरियाणा

Gurugram: कार दौड़ाकर दहशत फैलाने का आरोप

Admindelhi1
2 March 2026 1:12 AM IST
Gurugram: कार दौड़ाकर दहशत फैलाने का आरोप
x
"सड़क पर हंगामा, मचा अफरा-तफरी"

गुरुग्राम: शहर थाना क्षेत्र में एक काले रंग की थार कार में सवार युवकों ने कारोबारी के बेटे के पीछे थार कार दौड़ाई। हॉकी व डंडे लेकर उसके पीछे भागने लगे। पीडि़त छात्र ने एक दुकान में घुसकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने कहा कि उनका बेटा 11वीं क्लास में पढ़ता है। वह अपनी कार में एक्सेसरीज लगवाने रेलवे रोड गया था। इसी दौरान थॉर और अन्य गाडिय़ों में सवार युवकों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। उसने तुरंत उन्हेें व पुलिस को कॉल की। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। कारोबारी का कहना है कि दो साल से सेक्टर-9ए में रहने वाले कुछ युवक उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। पिछले साल उनके घर पर पथराव किया था। बाहर खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए थे। इसे लेकर उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई थी। अभी केस कोर्ट में चल रहा है।

युवकों ने इसके कुछ दिन बाद दोबारा हमला किया तो बचाव में युवकों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद एक युवक ने उनके परिवार के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया। इस बार उनके बेटे पर तीसरी बार हमला किया गया है। इस मामले में थाना शहर के एसएचओ मदनलाल ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से झगड़ा चल रहा है। पहले भी एक पक्ष पर एफआईआर हो चुकी है। सिटी थाना क्षेत्र में ताजा कोई झगड़ा नहीं हुआ। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Story