हरियाणा

गुरनाम चढूनी दिखे आक्रोशित, महापंचायत में नहीं पहुंचे किसानों पर वसूली का आरोप लगाने वाले टाेल अधिकारी

Gulabi Jagat
30 Jun 2022 12:21 PM GMT
गुरनाम चढूनी दिखे आक्रोशित, महापंचायत में नहीं पहुंचे किसानों पर वसूली का आरोप लगाने वाले टाेल अधिकारी
x
गुरनाम चढूनी दिखे आक्रोशित
रोहतक : राजू मकड़ौली विवाद में वीरवार को मकड़ौली टोल प्लाजा के निकट बुलाई गई महापंचायत में न तो कोई टोल अधिकारी या कर्मचारी पहुंचा और न ही उनकी ओर से कोई सबूत पेश किया जा सके। ऐसे में राजू पर हफ्ता वसूली के आरोप खुद ही झूठे साबित हो गए हैं। वीरवार को रोहतक महापंचायत के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में सबूत देने टोल अधिकारी नहीं पहुंचे जबकि उनको बार बार महापंचायत में बुलाया गया और सबूत पेश करने के लिए भी कहा गया।
लेकिन टोल की ओर से कोई भी महापंचायत में शामिल नहीं हुआ। ऐसे में आरोप लगाने वाले टोल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक से सोमवार को मिला जाएगा। इसके लिए प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया गया। अगर सोमवार तक भी कोई कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं हुई तो फिर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि टोल अधिकारियों ने पिछले दिनों भाकियू चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान राजू मकड़ौली पर हफ्ता वसूली, मारपीट, फायरिंग सहित अनेक आरोप लगाए थे। जिस पर पुलिस ने राजू मकड़ौली के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है।
टोल अधिकारियाें की शिकायत पर ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी मामले में कुछ दिन पहले भी भी गुरनाम सिंह चढूनी रोहतक पहुंचे थे और टोल अधिकारियों से बातचीत की थी। जिस पर टोल अधिकारी बाहर जाने का जवाब दिया जा रहा था। ऐसे में चढूनी ने 30 जून को महापंचायत बुलाई थी। चढूनी ने यह भी कहा कि भारतीय किसान यूनियन को बदनाम करने के लिए टोल प्लाजा अधिकारियों ने राजू पर हफ्ता वसूली आदि के आरोप लगाए। जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
हुडडा खाप प्रवक्ता जयपाल ने बताया कि महापंचायत की अध्यक्षता सत्यवान धामड़ ने की। जबकि हुडडा खाप प्रधान ओमप्रकाश हुडडा, रणधीर प्रधान धामड़, लीला सांघी, रामचंद्र फौजी मकड़ौली, संदीप सिसरौली, महिला विंग जिला प्रधान मोनिका, पप्पू खिडवाली, शिव कुमार रोहतक, सुरेश घिलौड़, जगबीर मकडौली, सिसपाल काहनी, हरी सरूप, प्रेम मास्टर काहनी, सुखबीर काहनी, गुरु प्रसाद, अशोक जसीया, जुलाना 12 खाप के प्रधान कुलवंत, ममता प्रधान झज्जर सहित अनेक किसान महापंचायत में शामिल हुए।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story