हरियाणा

गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिनों की पैरोल, आज निकलेंगे जेल से बाहर

HARRY
14 Oct 2022 8:00 AM GMT
गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिनों की पैरोल, आज निकलेंगे जेल से बाहर
x

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिल गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार 14 अक्टूबर को यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरमीत राम रहीम आज ही हरियाणा की सुनारिया जेल से 40 दिन के पैरोल पर बाहर निकलेंगे। यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम 2017 से जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दिए जाने का फैसला आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

इससे पहले हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने भी राम रहीम के पैरोल पर आने की पुष्टि की थी। मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि था डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहिम के परिजनों ने उसकी पैरोल के लिए आवेदन किया था।

गुरमीत राम रहीम को जेल नियमावली के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में कई मौकों पर छुट्टी दी गई है।इससे पहले गुरमीत राम रहीम जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था। वहीं फरवरी में उसकी तीन सप्ताह की फर्लो मंजूर भी कई गई थी।


Next Story