हरियाणा

Gurgaon: आग की लपटों में घिरा लेदर एसेसरीज शोरूम, चार दमकलों ने रोकी तबाही

Admindelhi1
26 Jun 2025 8:35 PM IST
Gurgaon: आग की लपटों में घिरा लेदर एसेसरीज शोरूम, चार दमकलों ने रोकी तबाही
x

गुड़गांव: आईएमटी के सेक्टर-6 में लेदर एसेसरीज बनाने वाली एक कंपनी के शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना बताई जा रही है जिसमें शोरूम व ऑफिस में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, यूपीएस व अन्य सामान जल गया। दमकल विभाग की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

दमकल अधिकारी ललित की मानें तो एहतियाद के तौर पर सेक्टर-37 दमकल केंद्र से भी गाड़ियों को बुलाया गया था, लेकिन इन गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हालांकि धुआं होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई, लेकिन समय रहते आग पूरी तरह से बुझा दी गई। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि आईएमटी सेक्टर-6 के प्लॉट नंबर 194 में PARADIGM LEATHER ACCESSORIES के नाम से लैदर सामान बनाने वाली एक कंपनी है। इस कंपनी में न केवल लेदर के सामान का निर्माण किया जाता है बल्कि ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस व शोरूम भी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे कंप्यूटर अथवा यूपीएस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

Next Story
null