
x
Karnal करनाल: नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही सोमवार को देशभर में लागू हुए जीएसटी 2.0 सुधारों ने लोगों को बचत उत्सव मनाने का मौका दिया। नई जीएसटी स्लैब दरों के लागू होने से इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादों की कीमतों में कमी आई है, जिससे बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गई। हरियाणा के करनाल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों और आउटलेट्स पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने सस्ते दामों पर एलईडी, एसी, और फ्रिज खरीदे। उत्साहित ग्राहकों ने इन सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार जताया। जीएसटी 2.0 सुधारों से ग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है। एलईडी, एसी और फ्रिज सस्ते होने से त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ गई है। लोग एलईडी की बचत से दो पैसे जोड़कर नया प्रोडक्ट खरीद रहे हैं।
करनाल के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में एसी खरीद रहे आदित्य ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा था कि 'शुभ बचत उत्सव' होगा और वही उत्सव देखने को मिल रहा है। जीएसटी सुधारों की वजह से मुझे फ्रिज और एलईडी खरीदने में हजारों रुपये की बचत हुई। इस त्योहारी सीजन में खरीदारी करना आसान हो गया है। पीएम मोदी और सरकार को धन्यवाद, जिन्होंने आम आदमी के लिए इतना अच्छा कदम उठाया। सुशील ने बताया कि मैंने एक एलईडी खरीदी है। मुझे कम से कम 3 हजार रुपए की बचत हुई है। जीएसटी रिफॉर्म से मुझे एलईडी पर 10 प्रतिशत का लाभ मिला है। अब इन पैसों से मैं दूसरे उत्पाद की खरीदारी कर सकता हूं।
शोरूम संचालक के अनुसार, जब से पीएम मोदी ने जीएसटी स्लैब में सुधार की घोषणा की थी, तब से ग्राहकों में उत्सुकता थी। नवरात्रि के पहले दिन से नए स्लैब दरों से उत्पादों को खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। ऐसा लगता है कि सभी इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां पर लोग एसी, फ्रिज के साथ एलईडी की खरीदारी कर रहे हैं। सभी उत्पादों पर लोगों को तीन से चार हजार रुपये की बचत हो रही है। पीएम मोदी का तहे दिल से धन्यवाद, उन्होंने बहुत बड़ी राहत दीपावली से पहले दी है। इससे व्यापारी और आम जनता काफी खुश है।
Tagsजीएसटी 2.0नवरात्रिकरनालइलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमएसीफ्रिजएलईडीग्राहक बचतपीएम मोदीत्योहारी बिक्रीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





