हरियाणा

20 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का मामले से जीआरपी ने उठाया पर्दा

Gulabi Jagat
21 Oct 2022 9:19 AM GMT
20 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का मामले से जीआरपी ने उठाया पर्दा
x

Source: Punjab Kesari

फरीदाबाद : 20 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का मामले से जीआरपी ने पर्दा उठा दिया है। मामले में मृतक महिपाल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। वीरवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ी आरोपी महिला गिरफ्तारी के बाद टूट गई और जीआरपी पुलिस के सामने सब उगल दिया। इस हत्या में महिला का साथ उसके दो अन्य साथियों ने दिया था। अब इन दोनों फरार हत्यारोपियों की जीआरपी तलाश में जुट गई है।
जीआरपी को एक अक्तूबर को सराय रेलवे फाटक के निकट एक व्यक्ति का शव मिला था। उसके हाथ पर महिपाल गुदा हुआ था। जीआरपी ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखने के बाद पहचान के लिए गुडग़ांव समेत विभिन्न जिलों की पुलिस से संपर्क किया। जिसमें पता चला कि डीएलएफ फेज-एक थाने में महिपाल नाम से गुमशुदगी का मामला उसके परिजनों ने दर्ज करवाया है। जीआरपी ने डीएलएफ पुलिस के सहयोग से संगम विहार में रहने वाले मृतक महिपाल के परिजनों से संपर्क साधा और शव की पहचान कराई। पुलिस ने तकनीक मदद से संगम विहार में ही रहने वाली रितु नामक महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कुछ कड़ाई से पुछताछ की तो वह टूट गई और रितु ने सब उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिपाल ने पांच वर्ष पल्ला निवासी राजा की पत्नी रेनू से विवाह किया था और उससे महिपाल को दो बच्चे भी थे। इसके बाद से राजा मृतक महिपाल से रंजिश रखता था। राजा ने रितु को लालच देकर 30 सितंबर की रात पल्ला रहने के लिए बुलाने को कहा। रितु के कहने पर महिपाल को बुलाया। घर में प्रवेश करने के साथ राजा व उसके एक अन्य साथी महिपाल को दबोच लिया और उसका मुंह, हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी। उसकी गर्दन पर चाकू मारे। सिर पर ईंट और गला भी दबाया। हत्या करने के बाद देर रात शव को सराय रेलवे फाटक के निकट फेंक दिया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा व उसके साथी फरार हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए जीआरपी दबिशें दे रही है।
Next Story