हरियाणा

Gohana: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Admindelhi1
27 Jun 2025 8:33 PM IST
Gohana: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
x

गोहाना: गोहाना में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड-1 के कबीर बस्ती निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

गोहाना जीआरपी थाना इंचार्ज SI बलवान ने बताया कल देर शाम सूचना मिली थी कि पानीपत से रोहतक की तरफ जाने वाली एकता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। एसआई ने बताया कि प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि मृतक रात को खाना खाकर रेलवे स्टेशन की तरफ घूमने गया था। यहां रेलवे लाइन कॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के चचेरे भाई संजय ने बताया कि राजकुमार अविवाहित था और मेहनत मजदूरी का काम करता था। राजकुमार के माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। राजकुमार के दो ओर भाई हैं, जो दिहाड़ी का ही काम करते हैं।

Next Story