हरियाणा

Gohana: हुड्डा को अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए: अरविंद शर्मा

Admindelhi1
16 Jun 2025 4:25 PM IST
Gohana: हुड्डा को अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए: अरविंद शर्मा
x

गोहाना: केंद्र सरकार के मोदी सुशासन के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी संकल्प से सिद्धि तक प्रदेश भर में कार्यक्रम कर रही है। रविवार को गोहाना में मोदी के 11 साल पूरे होने को लेकर संकल्प सिद्दी के तहत एक बुद्धिजीवी वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के जेल,पर्यटन और सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने शिकरत की। इस सम्मेलन शहर के सभी बुद्धिजीवी वर्ग के वकील, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, अन्य वर्ग के लोगों ने भाग लिया।

सम्मेलन के खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि मोदी जी के 11 साल सरकार के पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम हो रहे है। शहर के सभी बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। इसमें डॉक्टर, वकील व अन्य सामाजिक संगठन के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अरविंद शर्मा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 11 साल पर सवाल खड़े करने पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से वे लोगों के सामने बड़ी सफाई से बात रख रहे है। उनको यह भी लोगों को बताना चाहिए कि किस प्रकार उनके राज में भ्रष्टाचार और क्षेत्रवाद हावी था। कैसे एक इलाके में विकास किया गया, कितना भ्रष्टाचार था, उसका भी ज्रिक करना चाहिए। मोदी सरकार ने 11 साल में जो विकास के काम किए है। वह सब के सामने है।

लोगों को हमारे काम पसंद आ रहे है इसलिए ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र में मोदी जी प्रदेश में नायब सैनी जी और शहरी निकाय में बीजेपी की सरकार है। वहीं उन्होंने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रदेश में 11 लाख युवा-युवतियां योग दिवस पर भाग लेंगे।

Next Story