हरियाणा

करनाल नहर में मिली युवती का शव

Rani Sahu
12 Sept 2022 10:24 PM IST
करनाल नहर में मिली युवती का शव
x
करनाल: शहर की यमुना नगर नहर से रविवार को एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला। जिसे गोताखोर की मदद से निकाला गया। लड़की की बाजू के ऊपर मोनिका लिखा हुआ था। लड़की पहचान नीलम उर्फ नीनी के रुप में हुई है। वह यमुना नगर के हमीदा कॉलोनी की रहने वाली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी साफ नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।
इस घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि युवती की शादी पेहवा में हुई थी। जिसके 5 महीने बाद नीना ने बिहार की लड़की से खुद ही शादी कर ली। उससे समलैंगिक शादी की वजह से माता-पिता दुखी थे। वहीं कुछ दिन बाद नीना ने जिस लड़की से शादी की थी वो किसी और से शादी कर ली। जिसके बाद नीनी अकेली रहने लगी और ई-रिक्शा चलाने लगी।
मृतका के पिता ने बताया कि वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगी थी। 7 सितंबर को अचानक से लापता हो गई। जिसकी शव 11 सितंबर को करनाल में मिला है। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्चट रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story