हरियाणा

अवैध संबंध के शक में प्रेमिका की हत्या, आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी

Rani Sahu
4 Jun 2022 10:35 AM GMT
अवैध संबंध के शक में प्रेमिका की हत्या, आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी
x
अवैध संबंध के शक में प्रेमिका की हत्या

गुरुग्राम : गुरुग्राम में शनिवार को 22 वर्षीय एक महिला को उसके सह-जीवन साथी (लिव इन रिलेशन पार्टनर) ने बेवफाई के संदेह में चाकू घोंपकर कथित रूप से मार डाला। गुरुग्राम पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह राठीवास गांव में हुई। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।अब आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार महिला पलवल जिले के टिकरी ब्राह्मण गांव की रहने वाली थी, जबकि आरोपी राहुल उर्फ सोनू (25) रेवाड़ी जिले के गुर्जर घाटल गांव का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार महिला करीब तीन साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी और उसके बाद से वह सोनू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप ( सह-जीवन) में रह रही थी।


Next Story