हरियाणा

रेवाड़ी में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने का किया प्रयास

Shantanu Roy
9 Oct 2023 3:30 PM IST
रेवाड़ी में गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने का किया प्रयास
x
रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपने ही गांव में काफी समय से गांजा बेच रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।
डीएसपी की मौजूदगी में आरोपी अंकित की तलाशी ली गई। उससे एक पॉलीथिन बरामद हुआ, जिसमें गांजे की पुड़िया भरी हुई थी। पुलिस ने गांजा का वजन किया तो कुल 45 ग्राम 65 मिलीग्राम मिला। आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Story