हरियाणा

गैंगस्टर नेहरा हत्या प्रयास के केस से हुआ रिहा

Shantanu Roy
17 July 2022 11:38 AM GMT
गैंगस्टर नेहरा हत्या प्रयास के केस से हुआ रिहा
x
बड़ी खबर

चंडीगढ़। पुलिस कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस साबित करने में फेल रही है। 6 साल पहले सेक्टर-27 में स्टूडेंट यूनियन का प्रधान जगतार सिंह से अनबन के चलते उसके साथ संदीप पर हमला हुआ था। नेहरा मौजूदा समय में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। खरड़ के खूनी माजरा गांव के संदीप सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ में उसके खिलाफ वर्ष 2016 में यह केस दर्ज हुआ था। बताया गया कि खरड़ के खूनी माजरा गांव का संदीप सिंह अप्रैल, 2016 में चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज से बीए कर रहा था। इससे एक वर्ष पहले संपत नेहरा की जगतार सिंह नामक युवक से लड़ाई हुई थी। जगतार संदीप का दोस्त था और इस कॉलेज की स्टूडेंट यूनियन का प्रधान था। ऐसे में नेहरा ने कथित रुप से उसे धमकाया था।

सेक्टर-27 डी में घेरा
30 दिसंबर, 2016 को संदीप चंडीगढ़ में अपनी कार में आया था। जब वह सेक्टर 18 पहुंचा तो नेहरा एक कार में अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। ऐसे में संदीप अपनी कार भगा कर सेक्टर 27 में रिहायशी इलाके की तरफ ले गया। जैसे ही संदीप अपनी कार में सेक्टर 27 डी पहुंचा तो सामने नेहरा ने अपनी कार उसकी कार के आगे लगा ली।
नेहरा ने चलाई थी गोली
नेहरा के हाथ में पिस्टल थी और उसके साथियों के हाथों में लोहे की रॉड और डंडे थे। नेहरा के इशारे पर उसके साथियों ने संदीप की कार पर रॉड और डंडों से हमला कर शीशे तोड़ दिए और संदीप पर भी हमला किया था। नेहरा ने गोली चलाई जो संदीप की कार के पिछली तरफ जाकर लगी। संदीप अपनी कार को रिवर्स कर मुश्किल से बच कर भागा।
गवाहों ने नहीं किया सपोर्ट
सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पहुंच उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। हालांकि केस के ट्रायल के दौरान शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों ने प्रोसिक्यूशन के केस को सपोर्ट नहीं किया। ऐसे में कोर्ट ने नेहरा को इस केस में बरी कर दिया। बता दें कि संपत नेहरा कुख्यात बदमाश है और फिलहाल गैंगस्टर लॉरेंस के साथ है। पिछले दिन अभिनेता सलमान खान के घर की रेकी करने में भी उसका नाम आया है। अभी वह तिहाड़ जेल में है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story