हरियाणा

Gurugram में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला

Kiran
16 April 2026 9:38 AM IST
Gurugram  में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला
x

हरियाणा Haryana: इसके साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर के कब्जे से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की करीब 50 करोड़ रुपये की 1500 गज जमीन मुक्त करा ली।

करीब 45 साल का कौशल चौधरी गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, जबरन वसूली और फिरौती के 37 मामले दर्ज हैं। उस पर पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर (52) और उसके बॉडीगार्ड करणवीर सिंह (29) की हत्याओं में शामिल होने का आरोप है।

भाई की हत्या और जमीन के झगड़े का बदला लेने के लिए जुर्म की दुनिया में आया चौधरी बंबीहा सिंडिकेट के साथ मिलकर इंटरनेशनल लेवल पर अपना गैंग चला रहा है। कौशल की पत्नी मनीषा चौधरी को "लेडी डॉन" के नाम से भी जाना जाता है। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। सात साल पहले कौशल चौधरी ने मनीषा चौधरी से शादी की थी। मनीषा कौशल की पहली पत्नी को छोड़ने के बाद दूसरी पत्नी है। कौशल चौधरी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन बताया जाता है।

Next Story