हरियाणा
प्लॉट बेचने के नाम पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज
Kajal Dubey
2 Jun 2022 4:59 PM IST

x
प्लॉट बेचने के नाम पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस नेप्लॉट बेचने के नाम पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से प्लॉट की पूरी रकम प्राप्त कर ली, मगर उसके नाम रजिस्टरी नहीं कराई। बाद में उक्त प्लॉट आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना कृष्णा गेट पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में सन्नी वासी पुरानी सुभाष मंडी ने कहा कि उसने अपने तीन अन्य मित्रों के साथ करीब 12 साल पहले एक 257 वर्ग गज का प्लॉट मालिक सिंह से खरीदा था। इस प्लॉट की पूरी रकम 49 लाख रुपये इकरारनामे के समय उन्होंने खरीदार को दी थी। तय समय पर खरीदार ने इस प्लॉट की रजिस्टरी उनके नाम नहीं कराई थी, जिसके लिए उसने खरीदार से कई बार अनुरोध किया, मगर आरोपी ने रजिस्टरी कराने की बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने षड्यंत्र रचकर प्लॉट की रजिस्टरी अपनी पत्नी के नाम करा दी, जबकि इसके बारे में आरोपी ने उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। मामले की जांच के लिए उसने कई बार भी शिकायत दी, मगर आरोपी अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण बचा रहा। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Next Story





