
x
Haryana हरियाणा : रोहतक के खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी प्रमिला (46) अपने बेटे दिपांशु (21) बेटी साक्षी (17) और पड़ोसी राजबाला (60) के साथ एक कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे। जबकि उनके पड़ोस से ही एक कार में अन्य लोग भी गए थे। दोनों कार में सवार होकर सात लोग जयपुर-आगरा हाईवे से वापस आ रहे थे।
रास्ते में हाईवे पर खड़े एक कैंटर में दिपांशु की कार जा टकराई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी को मृत घोषित कर दिया। दिपांशु के बीमार पिता की एक माह पहले ही मौत हुई थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार से घायलों को निकालने में करीब आधा घंटा लग गया और फिर उनको अस्पताल पहुंचाया जा सका।
Tagsमेहंदीपुरबालाजीदर्शनमौतMehandipurBalajiDarshanDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





