
x
करनाल : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां करनाल जिले के पॉश इलाके के सेक्टर-13 से चोर देर रात घर से बाहर से फॉर्च्यूनर गाड़ी को चोरी कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि यह नई गाड़ी 20 दिन पहले ही खरीदी थी। वहीं कल भी करनाल के पॉश इलाके से एक क्रेटा गाड़ी चोरी हुई थी। परिवार के लोगों में इसको लेकर बहुत गुस्सा है वह कह रहे है कि करनाल के पॉश इलाक़ों में लोग भी सुरक्षित नहीं है।
सोर्स- punjab kesari
Next Story





