हरियाणा

Haryana: स्मृति कुंभ में हरियाणवी संगीत की धुनों पर थिरके पूर्व छात्र

Subhi
24 Feb 2025 7:24 AM IST
Haryana: स्मृति कुंभ में हरियाणवी संगीत की धुनों पर थिरके पूर्व छात्र
x

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की कुलपति सुदेश ने कहा कि पूर्व छात्राएं किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होती हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संघ पूर्व छात्राओं को एक साथ लाने का सशक्त मंच है। वह शनिवार को कॉलेज के वार्षिक पूर्व छात्र मिलन समारोह स्मृति कुंभ को संबोधित कर रही थीं।

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगत फूल सिंह और सुभाषिनी देवी को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि सभागार में उपस्थित पूर्व छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखकर दिल खुश हो गया। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।


Next Story