हरियाणा

Haryana: पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने कांग्रेस छोड़ी

Subhi
16 Feb 2025 7:43 AM IST
Haryana: पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने कांग्रेस छोड़ी
x

पटौदी के पूर्व विधायक एवं हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामबीर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने आज पटौदी स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में इस्तीफे की घोषणा करते हुए कांग्रेस पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अगले 10 साल में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय होने के नाते उन्हें क्षेत्र की हर समस्या की जानकारी है और वे किसी भी विकास कार्य को किसी भी अन्य प्रत्याशी से बेहतर तरीके से करवा सकते हैं। उन्होंने नायब सिंह सैनी को अच्छा मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव में सभी टिकट प्रत्याशियों को धोखा देते रहे। पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद का नाम आगे किया। फिर स्थानीय प्रत्याशी को छोड़कर बिहार की एक पुत्रवधू को टिकट दे दिया।

Next Story