हरियाणा

पूर्व CM हुड्डा: तूफान के पहले शांति की तर्ज पर लोग चुप है, 8 दिसंबर को चौंकाने वाले परिणाम आयेंगे

Admin4
2 Dec 2022 3:08 PM GMT
पूर्व CM हुड्डा: तूफान के पहले शांति की तर्ज पर लोग चुप है, 8 दिसंबर को चौंकाने वाले परिणाम आयेंगे
x
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बयान देते हुए कहा कि गुजरात में भी हिमाचल प्रदेश की तरह कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तूफान के पहले शांति की तर्ज पर लोग चुप है। 8 दिसंबर को चौंकाने वाले परिणाम आयेंगे। डबल इंजन की सरकार में महंगाई 3 गुना, बेरोजगारी 4 गुना और भ्रष्टाचार 5 गुना बढ़ गया है। हर वर्ग इस डबल इंजन सरकार से परेशान है और चारों तरफ लोगों में उदासीनता, नाराजगी दिखायी दे रही है।
इतना ही नहीं महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, साम्प्रदायिकता चरम सीमा पर है। गुजरात कर्ज में डूबा हुआ है। कर्ज का ये मॉडल गुजरात से हरियाणा में गया क्योंकि वहां भी बीजेपी सरकार है। पेपर लीक मॉडल गुजरात में भी है और हरियाणा में भी है और ये मॉडल युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।
गुजरात ने देश को रास्ता दिखाया है। इसीलिये पूरा देश टकटकी लगाये देख रहा है। किसान को एमएसपी भी नहीं मिल रही है, एमएसपी देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया है। 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी करने का वादा था। आमदनी दोगुनी हुई नहीं लागत दोगुनी हो गई।
Next Story