
x
HARIYANA हरियाणा: करनाल के कुंजपुरा में 68 लाख रुपए के सरकारी गेहूं का गबन करने के आरोप में एक खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2452 क्विंटल गेहूं बेचने का आरोप है, जिसके लिए उसने स्टॉक में कम वजन के बैग भरकर हेराफेरी की थी। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने यह गबन अप्रैल और मई 2025 में खरीदे गए गेहूं के स्टॉक से किया। आरोप है कि जब शिकायत के आधार पर जांच की गई तो 50 किलो का बैग सिर्फ 25 किलो का निकला। इसके साथ ही कई बैग फटे हुए भी मिले, जिनसे गेहूं निकालकर बेच दिया गया था। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि 6 सितंबर को शिकायत मिली थी, मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार गिरफ्तार किया गया। आरोपी कुछ ही दिनों में रिटायर होने वाला था।
उन्होंने बताया कि आरोपी गेहूं के वजन को बढ़ाने के लिए उसमें पानी मिलाता था। कर्मचारियों ने जांच टीम को बताया कि डिलीवरी के समय वजन पूरा दिखाने के लिए गेहूं को पानी से भिगोया जाता था, ताकि चोरी पकड़ में न आए। विक्रांत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिससे मामले में आगे की जांच की जा सके। पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि एफएसओ की तरफ से प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने और उनकी कमेटी ने ही जांच करके रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी कि जो गेहूं का गबन हुआ है, वह कहां बेचा गया, कौन लिया और उसका क्या हुआ। जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक-एक पहलू की विशेष रूप से जांच की जाएगी।
Tagsकरनालकुंजपुरागेहूं गबनअशोक शर्माखाद्य आपूर्ति विभागगिरफ्तारीहरियाणाएफआईआरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





