हरियाणा

फूड विभाग के कर्मचारी को विजिलेंस ने 6 हजार रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 Jan 2023 6:56 PM GMT
फूड विभाग के कर्मचारी को विजिलेंस ने 6 हजार रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
गोहाना। गोहाना में फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के कार्यालय में तैनात भूपेंद्र सिंह 6 हजार रुपए रिश्वत के साथ विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। वह एक डिपो होल्डर से बाजरे की रिपोर्ट को लेकर रिश्वत मांग रहा था। बता दें कि प्रदेश में रिश्वत लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस विभाग की तरफ से जमकर शिकंजा कसा जा रहा है। आए दिन किसी न किसी की गिरफ्तारी जरूर होती है। ऐसे में आज फूड विभाग के कर्मचारी एक डिपो होल्डर से रिश्वत मांग रहा था। जिसकी भनक विजिलेंस टीम को लग गई और मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Next Story