
x
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों से पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के किरंकी गांव निवासी साजिद, जहीर अब्बास और जाकिर, बिहार के खगड़िया निवासी राकेश कुमार और हरियाणा के पलवल निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोहना क्राइम ब्रांच ने सदर थाना क्षेत्र से इन्वर्टर और बैटरी चोरी के मामले में गुरुग्राम के सोहना-पलवल रोड से साजिद, जहीर अब्बास और जाकिर को गिरफ्तार किया है। इसी तरह गुरुग्राम के सेक्टर 43 की क्राइम ब्रांच ने सुशांत लोक थाना क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी के मामले में सेक्टर 29 के लेजर वैली ग्राउंड से राकेश को गिरफ्तार किया है। फरुखनगर क्राइम ब्रांच ने पटौदी पुलिस से आभूषण चोरी के मामले में टोडापुर गांव से दीपक को गिरफ्तार किया है।
Next Story





