हरियाणा

पहले खेत में लूटी महिला की आबरू, अब कार्रवाई के डर से दो ने निगला जहर

Shantanu Roy
5 Oct 2023 4:54 PM IST
पहले खेत में लूटी महिला की आबरू, अब कार्रवाई के डर से दो ने निगला जहर
x
गोहाना। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला से दुष्कर्म की घटना में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। वहीं इस मामले में दो आरोपितों ने खरखौदा क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों आरोपियों खरखौदा अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि महिला 27 सितंबर को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला के साथ आरोपियों सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि खेत से चारा लेकर वापस चली तो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास तीन लोग खड़े मिले। आरोप है कि तीनों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर गन्ने के खेत के अंदर ले गए। इसके बाद एक व्यक्ति खेत से बाहर आकर निगरानी करने लगा और दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो बेटा खेत में देखने के लिए गया। बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपित फरार हो गए थे।
इस मामले में दो आरोपित ने कल श्याम को खरखौदा क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को वहां खरखौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं तीसरे आरोपी को गोहाना सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
Next Story