हरियाणा

पंचायत समिति की महिला सदस्य के पति पर सरेआम फायरिंग, जानें माजरा

Triveni
23 Dec 2022 6:16 PM IST
पंचायत समिति की महिला सदस्य के पति पर सरेआम फायरिंग, जानें माजरा
x

फाइल फोटो 

भिवानी जिले के बाढड़ा में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भिवानी जिले के बाढड़ा में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। पंचायत समिति की महिला सदस्य के पति पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई। विकास उर्फ पडुआ को गोली लगी है जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल को बाढड़ा के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने बाढड़ा के डाकखाना के पास वारदात को अंजाम दिया। मौके पर डीएसपी देशराज व एसएचओ कप्तान सिंह पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से गोलियों के दो खाली खोल बरामद किए है। घायल विकास ऊर्फ पडुआ गांव काकडोली हुक्मी निवासी रधिका के पति हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story