हरियाणा
रोहतक में गली से गुजर रहे युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली
Shantanu Roy
9 Oct 2023 5:35 PM IST

x
रोहतक। रोहतक जिले के लाखनमाजरा में आज गली से गुजर रहे युवक रितेश को दो युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में जा धंसी। शक है कि करनाल जेल में बंद एक युवक के इशारे पर ऐसा किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रितेश करीब गली से गुजर रहा था। तभी दो युवक आए और कहासुनी करने लगे। एक ने पिस्तौल निकाली और उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली बाएं पैर की साथल में जा धंसी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया। बता दें कि पिछले तीन महीने से लाखनमाजरा थाना एरिया में यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले जुलाई महीने में लाखनमाजरा का एक युवक लापता हो गया था। उसका 18 दिन बाद नहर के पास जींद जिले की सीमा के पास कंकाल मिला था। एक अक्तूबर को गूगाहेड़ी में शीशपाल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब लाखनमाजरा में युवक को गोली मारी गई है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





