हरियाणा

बहादुरगढ़ में एक दूधिए के घर पर फायरिंग

Soni
28 Feb 2022 5:25 PM IST
बहादुरगढ़ में एक दूधिए के घर पर फायरिंग
x

गांव मांठोडी के पाना काबोसिया निवासी मंगतू राम दूध बेचने का काम करते है। 2 माह पहले उनकी किसी बात को लेकर गांव के ही संजय के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामा हो गया। रविवार की रात 11 बजे मंगतू अपने घर में ही था। तभी संजय का बेटा हिमांशु व उसका एक साथी मोनू उसके घर के बाहर पहुंचे। जहां आरोपियों ने काफी गलौच की। गालियों की आवाज सुनकर मंगतू बाहर आया तो दोनों आरोपियों ने हवा में फायरिंग शुरु कर दी। उसके बाद मंगतू अपने घर के अंदर भाग गया। आरोपी उसके बाद कुछ दूर आगे मंगतू के भाई रामकंवर के घर के बाहर पहुंचे।

यहां भी आरोपियों ने पहले घर के अंदर ईंटे फैंकी और फिर हवा में फायर किए। आरोपियों ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। दोनों परिवार वारदात के बाद घबरा गए। रात में ही आसौदा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 285, 34, 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story