हरियाणा

जिम में लगी आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ राख

Shantanu Roy
17 Sept 2022 9:31 PM IST
जिम में लगी आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ राख
x
बड़ी खबर
सोहना। सोहना में उस समय अफरा तफरी मच गई जिस समय सोहना के बालूदा मार्ग पर बनी एक प्लेटनेट नामक जिम से धुएं के गुब्बार निकलने लगे जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को दी। सूचना पाकर फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और भारी मश्क्कत के बाद करीब एक घंटे तक आग पर काबू पाया।
दरअसल आग बेसमेंट से शुरु हुई थी जहां पर रखी जिम की मशीनें व अन्य समान जलकर राख हो गया। जिम संचालक विक्की की माने तो जिस समय जिम के अंदर आग लगी थी उस समय जिम बंद थी।उसके अंदर दस बारह लाख रुपये की मशीन के अलावा अन्य समान भी मौजूद था लेकिन अभी यह आकलन नहीं किया जा सका है कि जिम के अंदर कितने लाख रुपये का समान जलकर खाक हुआ है।
बता दें कि समय रहते ही फायर कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुँच कर जिम में लगी आग पर काबू पा लिया गया। अगर फायर कर्मी समय से मौके पर पहुँच कर आग पर काबू नहीं पाते तो जिम के साथ बनी अन्य दुकानों को भी आग अपनी चपेट में ले सकती थी और सोहना में बड़ा हादसा घटित हो सकता था। फिलहाल गनीमत यह रही कि जिम के साथ बनी दुकानों को आग की चपेट से बचा लिया गया।
Next Story