हरियाणा
जिंदल यार्न मिल में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप
Shantanu Roy
3 Jun 2022 10:20 PM IST

x
बड़ी खबर
पानीपत। पानीपत जिले में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में जिंदल यार्न मिल में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जब फैक्ट्री में आग लगी तो काफी संख्या में कर्मचारी अंदर थे। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।
Next Story





