
x
Gurugram गुरुग्राम: अतुल कटारिया चौक पर स्थित एक फर्नीचर शोरूम में सोमवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं। 20 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया और करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, अतुल कटारिया चौक पर स्थित कृष्णा फर्नीचर की ऊपरी मंजिल पर मंगलवार रात करीब 12:15 बजे आग लगी। सूचना मिलने के बाद भीम नगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालांकि, आग की लपटें देखकर तुरंत दूसरे फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई गईं। एहतियात के तौर पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गईं।
दमकल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया, "आग बुझाने में हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊपरी मंजिल पर आग लगने के कारण दिक्कत हुई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने शोरूम के चारों तरफ से पानी का छिड़काव किया, जिससे आसपास की दुकानें जलने से बच गईं। सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन यह जांच का विषय है।"
Tagsगुरुग्रामफर्नीचर शोरूमGurugramFurniture Showroomजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





