हरियाणा

मानहानि नहीं बल्कि क्रिमिनल केस दर्ज करवा दें: बीरेन्द्र डूमरखां

Shantanu Roy
4 Oct 2023 11:19 AM GMT
मानहानि नहीं बल्कि क्रिमिनल केस दर्ज करवा दें: बीरेन्द्र डूमरखां
x
चंडीगढ़। भाजपा नेता बीरेंद्र डूमरखा ने दुष्यंत चौटाला को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्होंने पहला धोखा जनता के साथ, दूसरा भारतीय जनता पार्टी के साथ और तीसरा रूपए पैसे के साथ किया है। अगर सच्चाई और ईमानदारी से राजनीति करते तो जनता उन्हें पसंद करती। दुष्यंत चौटाला कहते हैं कि वह 35 के हैं और बहुत लंबा दौर राजनीति का उनके पास है।
जबकि वीरेंद्र डूमरखा 77 के हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका व्यवहार ऐसा होना चाहिए था कि उन्हें देख लोग कहते कि यह ईमानदार और विश्वास लायक नेता है। जवान है। लेकिन आज लोग कहते हैं कि यह भ्रष्ट नेता है। उन पर भ्रष्टाचार के अनेक आरोप है। डूंमरखां ने दिग्विजय द्वारा मानहानि का दावा ठोकने की बात का जवाब देते हुए कहा कि दुष्यंत उपमुख्यमंत्री हैं, मानहानि नहीं बल्कि क्रिमिनल केस दर्ज करवा दें। साथ ही उन्होंने कहा कि उस दिग्विजय की बात का क्या जवाब दूं जिसके सर्टिफिकेट और डिग्री का आज तक लोगों को पता नहीं लग पाया। जब वह खुद मैदान में जाएंगे तो पता चलेगा।
बीरेंद्र डूमरखां ने बताया कि वह एक बार नहीं बल्कि भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं जो डिसीजन मेकिंग में महत्वपूर्ण हाथ रखते हैं से भी 50 बार इस गठबंधन को लेकर बात कर चुके हैं और वह नेता भी उनकी बात से सहमति रखते हैं। डूंगरखा ने कहा कि राजस्थान चुनावों के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी
डूंमरखा ने कहा कि उनका 42 साल तक का कांग्रेस के साथ राजनीतिक सफर बेहद संतोषजनक रहा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें पूरा मान सम्मान दिया है। भाजपा के इस गठबंधन (भाजपा जजपा) को लेकर निर्णायक फैसले के बाद वह अपना फैसला करेंगे यानि अगर भारतीय जनता पार्टी जजपा से दूर होने का फैसला नहीं करती तो वह कांग्रेस के करीब जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि भजपा ने भी उन्हें पूर्ण सम्मान दिया है।
Next Story