हरियाणा

हफ्ता न देने पर की मारपीट, केस दर्ज

Shantanu Roy
29 Oct 2022 6:19 PM GMT
हफ्ता न देने पर की मारपीट, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
गुड़गांव। हफ्ता न देना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने मिलकर युवक को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बसई निवासी युद्धवीर सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-32 में डिस्कवरी वाइन के पास पान, सिगरेट का खोखा लगाते हैं। उनसे झाड़सा निवासी राजू उर्फ राजेश व नाहरपुर के रहने वाले मनोज, मनीष समेत दो अन्य युवक दो हजार रुपए प्रतिदिन के अनुसार हफ्ता मांग रहे हैं। इसके साथ ही वह उसे खोखे के साथ डीजे लगाने की बात भी कर रहे थे। इसके लिए मना करने पर वह सभी बिफर पड़े और युद्धवीर के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन सभी ने मिलकर युद्धवीर को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story