रेसलिंग एकेडमी में महिला पहलवान और भाई की गोली मारकर हत्या, कोच को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एक रेसलिंग एकेडमी में कोच ने महिला पहलवान और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों का आरोप है कि कोच पवन मृतक पहलवान निशा के साथ छेड़छाड़ करता था. विरोध करने पर उसने निशा और उसके भाई पर हमला कर दिया. उधर, मृतक पहलवान के पिता ने कोच पवन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. निशा के पिता दयानंद का कहना है कि पवन ने उनकी बेटी का ब्रेनवॉश कर दिया था, वह उससे अक्सर पैसे मांगता रहता था. दयानंद का दावा है कि उन्होंने करीब 3.5 लाख रुपए पवन को दिए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





