
x
गुड़गांव। ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर पति द्वारा दूसरी शादी करने से परेशान महिला ने रविवार को खुदकुशी कर ली। मृतकों के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल वालों पर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सोहना सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में होडल निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वो दो भाई हैं। बड़ा भाई धारा सिंह एक हादसे में लगी चोटों के कारण मानसिक रूप से कमजोर है। धारा सिंह की बेटी पूनम की शादी वर्ष 2013 में कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। पूनम और कुलदीप की एक लड़की व लड़का है। आरोप है कि पति कुलदीप, सांस संतोष, ससुर रतन सिंह व उनके परिवार के नंबरदार महेंद्र, महेंद्र पूनम को तंग करते थे। उसपर घर से जाने का दबाव बनाते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। पूनम घर आने पर इस बारे में अक्सर उन्हें बताया करती थी।
परिजनों ने इस बारे में उसके ससुराल पक्ष के लोगों से बात भी की थी। ससुराल पक्ष के लोगो ने पूनम से कहा कि कुलदीप ने दूसरी शादी कर ली है और कुछ समय बाद वो उस लड़ी को घर भी ले गए। ससुराल वालों के साथ वो लड़की भी पूनम को तंग करने लगी और उसपर घर छोड़कर जाने का दबाव डालने लगे। उसे उसके बच्चों से अलग रखा जाता था। इस सब से तंग आकर पूनम ने रविवार को ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Admin4
Next Story