हरियाणा

पत्नी व दोस्तों से तंग आकर कोच ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं हार गया जिंदगी की लड़ाई

Shantanu Roy
4 Jun 2022 10:18 PM IST
पत्नी व दोस्तों से तंग आकर कोच ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं हार गया जिंदगी की लड़ाई
x

फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में कोच ने पत्नी व दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक अनुज ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने पत्नी व दो युवकों करण व ऋषिका को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक अनुज ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी व उसके दो दोस्त हैं। इसके अलावा अपने माता-पिता को भी सुसाइड नोट में लिखकर बताया है।

वह जिंदगी की लड़ाई हार चुका है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अनुज ने 2018 में गरिमा नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। इसके बाद उसको सरकारी नौकरी लगाने में भी उसकी पूरी मदद की और आज गरिमा एक अच्छी बास्केटबॉल की प्लेयर है। इसी बीच गरिमा का किसी करण नाम के लड़के के साथ अफेयर हो गया। इसी के चलते कोच अनुज को एक दिन किसी पार्टी के अंदर भी उसकी पिटाई कर दी थी। कोच अनुज को तीनों लोग मिलकर प्रताड़ित कर रहे थे और यही कारण रहा कि उसने मौत को गले लगा लिया।

Next Story