हरियाणा

डेंगू का खौफ, इन 4 जिलों में हालात खराब

Admin4
24 Aug 2023 2:25 PM GMT
डेंगू का खौफ, इन 4 जिलों में हालात खराब
x
चंडीगढ़। हरियाणा में डेंगू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। प्रदेश के 4 जिले रोहतक, यमुनानगर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। अब तक राज्य में 27,706 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 772 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हालातों की समीक्षा के बाद सभी जिलों में डेंगू को लेकर डेली मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहरों के साथ-साथ गांवों के लिए एक-एक फॉगिंग मशीन लेने के लिए कहा है।
राज्य में डेंगू के साथ ही चिकनगुनिया के मामले भी मिल रहे हैं। अब तक चिकनगुनिया के 43 मामले सामने आए हैं, जबकि मलेरिया के 35 मरीज मिले हैं।
डेंगू की रोकथाम के लिए अब जिन घरों या सरकारी ऑफिसों में डेंगू मच्छर का लारवा पाया जाता है, उन्हें नोटिस और चालान भी जारी किए जाएंगे। अब तक 65711 नोटिस ऐसे लोगों को जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही चालान की कार्रवाई भी विभाग के द्वारा शुरू की जाएगी।
Next Story