हरियाणा

पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म

Admin4
13 Feb 2023 8:05 AM GMT
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म
x
हिसार। जिले के एक गांव एक व्यक्ति ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो बनाई। उसने एक साल पहले भी यह घिनौनी हरकत की थी। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस कस्टडी में सिविल अस्पताल में दाखिल है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। वह शहर में एक संस्थान में काम करती है। वह शुक्रवार रात को काम से घर पहुंची तो बेटी ने बताया कि पिता ने दिन में मेरी नहाती हुई की वीडियो बना ली। पिता 3-4 दिन पहले रात को मेरे पास आए थे और दुष्कर्म किया था। किशोरी ने बताया कि करीब एक साल पहले पिता ने पुराने मकान में मेरे साथ दुष्कर्म किया था। तब पिता ने वह बात किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। वह अब रोज छेड़छाड़ करते हैं। उसने इस बारे में पति से पूछा तो वह घर से भाग गया। महिला बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया है। डॉक्टर ने बताया कि रोगी का मनोरोग संबंधी उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास पुलिस गार्द लगा दी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story