हरियाणा

Fatehabad: युवक आईपीएल सट्टा लगाते रंगे हाथों गिरफ्तार, दो और के खिलाफ केस दर्ज

Admindelhi1
31 May 2025 2:02 PM IST
Fatehabad: युवक आईपीएल सट्टा लगाते रंगे हाथों गिरफ्तार, दो और के खिलाफ केस दर्ज
x

फतेहाबाद: क्राइम ब्रांच फतेहाबाद की टीम ने हंस मार्किट में फस्र्ट फ्लोर पर स्थित एक दुकान पर शुक्रवार रात को छापेमारी कर एक युवक को आईपीएल मैच पर क्रिकेट सट्टा लगाते काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गगन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी शिव नगर फतेहाबाद के रूप में हुई है। इस मामले में युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शनिवार को उसके दो साथियों ढाणी ईसर निवासी सूरज ढाका पुत्र मुंशीराम ढाका व जतिन गर्ग पुत्र सतपाल निवासी अग्रवाल कालोनी, भट्टू रोड फतेहाबाद के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच फतेहाबाद पुलिस की टीम एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि आईपीएल में मुम्बई इंडियन और गुजरात के बीच पहली पारी का मैच शुरू हुआ है। गांव ढाणी ईसर निवासी सूरज ढाका पुत्र मुंशीराम ढाका की हंस मार्किट में प्रथम मंजिल पर स्थित दुकान पर उसका मुनीम गगन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी शिव नगर फतेहाबाद विभिन्न ऐपों के माध्यम से मैच चलाकर क्रिकेट सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है और आमजन से धोखाधड़ी से पैसे ऐंठ रहे हैं। इस सूचना पर देर रात को हंस मार्किट स्थित दुकान पर पहुंची तो देखा कि दुकान में बैड पर बैठकर एक युवक वाईफाई के जरिए एलईडी पर जियो हॉटस्टार चैनल पर मुम्बई और गुजरात के बीच दूसरी पारी का मैच चलाकर मोबाइल फोन पर क्रिकेट सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गगन बताया। पुलिस ने मौके से उसके पास से एक मोबाइल फोन, एलईडी व अन्य सामान को बरामद किया।

पूछताछ में गगन ने बताया कि वह सूरज ढाका व जतिन गर्ग पुत्र सतपाल निवासी अग्रवाल कालोनी, भट्टू रोड फतेहाबाद तीनों मिलकर लोगों को धोखे में रखकर ऑनलाइन एप पर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर रुपये लेते हैं और बाद में किसी बहाने से फायदा न होने की बात कहकर रुपये हजम कर जाते हैं। इस पर पुलिस ने गगन को गिरफ्तार किया वहीं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

Next Story