हरियाणा

फतेहाबाद: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी सुपरीडेंट को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
10 March 2022 7:21 PM IST
फतेहाबाद: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते डिप्टी सुपरीडेंट को किया गिरफ्तार
x

हरयाणा क्राइम न्यूज़: विजिलेंस टीम ने गुरुवार को पब्लिक हेल्थ कार्यालय में छापा मारकर विभाग के डिप्टी सुपरीडेंट शमशेर सिंह को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डिप्टी सुपरीडेंट पर आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार के बकाया बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपित डिप्टी सुपरीडेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस को दी शिकायत में अग्रसेन कॉलोनी निवासी नवनीत ने बताया कि वह पब्लिक हेल्थ विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। उसने वर्ष 2021 में गांवों में पानी की डिग्गियां की मरम्मत व नई डिग्गियां बनाने का काम किया था, जिसका कुल 23 लाख का बिल था। इसमें से कुछ बिल पास हो गया था, लेकिन कुछ बिल अभी भी बकाया पड़ा था। नवनीत ने बताया कि जब वह डिप्टी सुपरीडेंट शमशेर सिंह के पास पेंडिंग बिल पास करवाने गया तो अधिकारी ने ये बिल पास करने की एवज में उससे 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें से 4 हजार रुपये उसने मौके पर दे दिए और बकाया आज देने थे।

विजिलेंस डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने एक योजनाबद्ध तरीके से नवनीत को पब्लिक हेल्थ कार्यालय में भेजा। नवनीत ने जैसे ही डिप्टी सुपरीडेंट को रिश्वत के 4 हजार रुपये पकड़ाए, उसी समय टीम ने छापेमारी कर अधिकारी को पकड़ लिया।

Next Story