हरियाणा

Fatehabad: सास-बहू से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे दो पुलिसकर्मी

Admindelhi1
26 July 2025 9:30 PM IST
Fatehabad: सास-बहू से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे दो पुलिसकर्मी
x
"पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप"

फतेहाबाद: फतेहाबाद में दो पुलिसकर्मी पर टहलने निकली सास-बहू से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि दोनों बाइक पर सवार थे और घर तक महिलाओं का पीछा भी किया। इससे डरी महिलाओं ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन लोगों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। लोगों का आरोप है कि दोनों ऑन ड्यूटी थे और शराब पिए हुए थे।

पूछताछ करने पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। लोगों ने इस दौरान उनकी वीडियो भी बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उधर महिलाओं के परिवार वालों ने दोनों के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन ने बताया कि जिन पर आरोप लगाया गया है, वे होमगार्ड है और नाइट ड्यूटी पर थे। इस मामले की जांच डीएसपी लेवल के अधिकारी से कराने के निर्देश दिए है। वही उनका मेडिकल चेकअप करवाया गया है।

Next Story