हरियाणा

Fatehabad: बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
23 April 2026 9:32 PM IST
Fatehabad: बाइक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
x

फतेहाबाद: शहर फतेहाबाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी के चार बाइक बरामद हुई हैं। इस बरामदगी से फतेहाबाद और टोहाना क्षेत्र में हुई चोरी की कई गुत्थियां सुलझने का दावा किया जा रहा है।

डीएसपी कुलबंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में गांव बोसवाल, ढाणी रूपनगर निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी बस अड्डा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, बीती 11 अप्रैल को वह अपनी बाइपक पुराने बस स्टैंड के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास खड़ी कर किसी काम से गया था। वापस आने पर उसकी बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने राहुल निवासी भुना को नामजद कर उसे गिरफ्तार किया। राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

चोरी की दूसरी वारदात रतिया रोड पर स्थित शीश महल पैलेस में हुई थी। जींद निवासी विकास, जो वर्तमान में फतेहाबाद के डीएसपी रोड पर रहता है, ने शिकायत दी थी कि 20 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान उसकी बाइक पार्किंग से गायब हो गई थी। शहर पुलिस ने इस मामले में हिसार निवासी पवन कुमार को काबू किया है। पवन अब भुना के चंदन नगर में रह रहा है। पवन के कब्जे से भी पुलिस को दो बाइक मिली हैं। गहनता से जांच करने पर पता चला कि इनमें से एक बाइक फतेहाबाद शहर से और दूसरी टोहाना शहर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

Next Story