हरियाणा

Fatehabad: रोडवेज ने पैदल चलती महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

Tara Tandi
15 July 2025 5:40 PM IST
Fatehabad: रोडवेज ने पैदल चलती महिला को कुचला, मौके पर ही मौत
x
Fatehabad फतेहाबाद : सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला भुना से रतिया वाली रोड पर पैदल खेतों की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने महिला की बुरी तरह कुचल दिया, और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को तुरंत हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही भुना पुलिस मौके कर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है।
मृतका की पहचान 31 वर्षीय रणजीत कौर के रूप में हुई है। जो अपने पति जीवन सिंह के गांव सौत्तर में रह रही थी। बस को चालक मदन लाल और कंडक्टर हेमंत लेकर जा रहे थे। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि महिला मंदबुद्धि थी। अचानक रस्ते पर चलते–चलते बस के सामने आ गई थी।
साथ ही सामने आया कि जीवन सिंह और रणजीत कौर का एक वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। जीवन सिंह हैं में मेहनत–मजदूरी करता है। जलनी पुलिस ।आमले की जांच में जुटी है। आगामी कार्यवे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी।
Next Story