हरियाणा

Fatehabad News: बारिश में गिरी घर की छत,टला बड़ा हादसा

Bharti Sahu 2
16 Aug 2024 9:18 AM IST
Fatehabad News: बारिश में गिरी घर की छत,टला बड़ा हादसा
x
Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र में झमाझम बरसात इस दौरान एक मकान की छत भर-भरा कर नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार जाखल के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने गया हुआ था, जिस कारण जान माल की हानि होने से टल गई।
जगसीर सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है और मुश्किल से गुजर बसर कर रहा है। उसका मकान खस्ताहाल हो चुका था, जिसकी मरम्मत के लिए उसने पहले भी प्रशासन को पत्र भेजकर गुहार लगाई हुई थी। आज सुबह वह बच्चों सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए स्कूल में चला गया, सुबह बरसात हो रही थी। इसी दौरान उसके मकान की छत नीचे आ गिरी। वह घर लौटा तो देखा कि छत का एक हिस्सा नीचे गिरा हुआ था।
Next Story