हरियाणा

फतेहाबाद: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पुन उपलब्ध हुआ, रबी फसलों के लिए पंजीकरण करा सकते है

Admin Delhi 1
12 April 2022 6:34 PM IST
फतेहाबाद: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पुन उपलब्ध हुआ, रबी फसलों के लिए पंजीकरण करा सकते है
x

हरयाणा न्यूज़: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों की रबी फसलों के पंजीकरण के लिए हरियाणा सरकार ने पोर्टल को पुन: खोलने का निर्णय लिया है। रबी फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसान अब 13 अप्रैल तक पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने जिला के ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक उक्त पोर्टल पर अपनी रबी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है उनसे अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपनी रबी फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाए। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा कृषि योजनाओं का लाभ उठाने हेतु फसलों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही फसलों के पंजीकरण हेतू परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होगा।

उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों की रबी फसलों का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। अधिक जानकारी के लिए जिला के किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 अथवा लघु सचिवालय द्वितीय खंड में प्रथम तल पर स्थित जिला कृषि उपनिदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Next Story