हरियाणा
Fatehabad: पेंट गिरने पर बढ़ा विवाद, पेंटर पर चाकू से हमला
Tara Tandi
18 Jun 2025 5:51 PM IST

x
Fatehabad फतेहाबाद : व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामूली सी बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले ने पीड़ित बाल–बाल बच गया। जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मामला ऑटो मार्केट का है। जहां गाड़ियों पर पेंट करने वाले व्यक्ति पर पास ही में मौजूद चाय की दुकान के मालिक ने हमला कर दिया। हमले का जान पेंट के छींटे थे। जो पेंट के दौरान उसकी दुकान पर आकर गिर जाते थे। जिससे गुस्साए चाय वाले ने पेंटर पर हमला कर दिया।
पेंटर की पहचान बरसीन गांव निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। नरेंद्र कुमार की ऑटो मार्केट में पेंट की दुकान है। जिसमें वह गाड़ियों पर पेंट करते है। उसके पार्टनर रोहताश कुमार ने पुलिस काफी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान के पास ही चाय की दुकान भी है।
उस दुकान पर रहने वाले व्यक्ति को छींटों से आपत्ति थी। जिसके चलते पेंट की दुकान के आसपास फाइबर की शीत भी लगवाई गई। लेकिन इसके बावजूद भी बुधवार के दिन कुछ छींटे चले गए। जिस पर दोनों के मध्य विवाद हो गया। आरोपी उससे पहले भी छींटों को लेकर कई बार झगड़ा कर चुका था।
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमले में नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। नरेंद्र के मुंह और गर्दन पर चोट के निशान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsFatehabad पेंट गिरनेबढ़ा विवादपेंटर चाकू हमलाFatehabad paint felldispute increasedpainter knife attackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





