हरियाणा

Fatehabad: प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार लौटे तो साले ने उतारा मौत के घाट

Prachi Kumar
20 Jun 2024 11:55 AM IST
Fatehabad: प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार लौटे तो साले ने उतारा मौत के घाट
x
Haryanaहरियाणा : हरियाणा के फतेहाबाद में गांव के सरपंच ने पुलिस को गांव के 2 लोगों के शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने लगी। सरपंच ने बताया कि यह एक ही परिवार के सदस्य है। ओर कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे।
फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र में युवक ने अपनी पत्नी और जीजा को मौत के घाट उतार दिया। दोनो में कई सालों से अवैध संबंध था। जिससे गुस्साए युवक ने दोनो पर तेजधार हथियार से हमला कर दोनो को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
पुलिस दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में पंचनामा भरवा कर रखवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया
Next Story