हरियाणा
Fatehabad: संदिग्ध हालत में मिला शव, रात की मौज मस्ती के बाद सुबह नहीं लौटा
Tara Tandi
15 Jun 2025 3:38 PM IST

x
Fatehabad फतेहाबाद : रात को दोस्तों के साथ गए व्यक्ति का शव सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। रात के अंधेरे में कार में सवार हो आए कुछ युवकों ने शव को सड़क के किनारे फेंका था। जिसकी खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आशंका जताई है, की व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज से हुई हो। हालांकि जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान हड़ौली हैं निवासी 40 वर्षीय सतबीर सिंह उर्फ फौजी के रूप में हुई है। सतबीर गांव में जमींदार के खेत ने काम करता था। बीते दिन सतबीर को उसके दोस्त अपने साथ ले गए। कुछ युवक कार में सवार होकर आए थे। जिनके साथ सतबीर गया और फिर पूरी रात भर घर नहीं आया।
अगली सुबह सतबीर का शव नागपुर ब्लॉक के गांव हड़ौली बस स्टैंड के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच–पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पस्तमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। रतिया सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
TagsFatehabad संदिग्ध हालतमिला शवरात मौज मस्तीसुबह नहीं लौटाFatehabad Suspicious conditionbody foundfun at nightdid not return in the morningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





