हरियाणा

फतेहाबाद: एक युवक ने बहन की सहेली को बहला फुसला कर किया दुष्कर्म, केस हुआ दर्ज

Admin Delhi 1
5 March 2022 7:02 PM IST
फतेहाबाद: एक युवक ने बहन की सहेली को बहला फुसला कर किया दुष्कर्म, केस हुआ दर्ज
x

हरयाणा न्यूज़: स्थानीय एक युवक ने बहन की सहेली को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने कहा कि सहेली के भाई से उसकी 26 सितम्बर 2021 से 28 फरवरी तक बातचीत होती रही। वह उसे शादी का झांसा देकर 28 फरवरी को हिसार ले गया। वहां एक होटल में रखा। वहां से 3 मार्च को गुरुग्राम ले गया। वहां शारीरिक सम्बंध बनाकर शादी करने से मुकर गया। वह अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला थाना प्रभारी अरुणा ने कहा कियुवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story