
x
हरियाणा: 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर दिवस मनाएंगे। हरियाणा के करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने पूरे देश को घेर रखा है। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सलाह की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस 10 बजे तक होता है, उसके बाद ट्रैक्टर दिवस होगा।
टिकैत ने कहा कि गन्ने का रेट 2023 में बढ़ाने की बात सरकार कर रही है। अब 2023 में भी देख लेते हैं। सरकार चुनाव के दौरान गन्ने के रेट ढूंढती है और किसान भाव ढूंढता है, अब जहां पर भी दोनों का तालमेल बन जाता है तो वहीं पर तालमेल बना लें। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर बड़ा फैसला होगा।
जिसकी चर्चा पूरे देश में चल रही है। बीते दिनों हम तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में थे, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ पूरा देश देख रहा है। उनको भी एमएसपी चाहिए, क्योंकि नारियल का भाव 8 रुपये का है और वहां पर नारियल की पैदावार करने वाला किसान बर्बाद हो चुका है, अन्य फसलों के रेट भी कम हैं। मछली बिक्री करने वाला किसान भी बर्बाद हो चुका है, क्योंकि बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने बड़े-बड़े जहाजों को समुद्र में उतार दिया है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story