हरियाणा

कृषि विकास मेले में किसानों को खेती से संबंधित नवाचारों से जोड़ा जाएगा: जेपी दलाल

Shantanu Roy
7 Oct 2023 12:02 PM GMT
कृषि विकास मेले में किसानों को खेती से संबंधित नवाचारों से जोड़ा जाएगा: जेपी दलाल
x
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 8 अक्टूबर से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को विभिन्न बीजों की उन्नत किस्में, फर्टिलाइजर, इंसेक्टिसाइड-पेस्टीसाइड, मशीनरी, कृषि से संबंधित नवाचारों, रसायनों रहित जैविक खेती के बारे में नई-नई जानकारियां प्रदान की जाएगा। ताकि मेले में प्राप्त जानकारी से किसान फसलों की उन्नत किस्मों का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकें। ये जानकारी हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने दी। बता दें कि कृषि मंत्री चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 को लेकर मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए।
इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज भी मौजूद रहें। कृषि मंत्री ने कहा कि इस मेले में मोटा अनाज विषय पर काम करने वाले किसान, कृषि से संबंधित विभाग,स्टार्टअप व विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की प्रौद्योगिकियां व उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। कृषि मंत्री जेपी दलाल व हकृवि के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने 8 अक्टूबर से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया, जहां उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं के लिए गठित कमेटियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अपने सुझाव व उचित दिशा-निर्देश दिए।
Next Story