हरियाणा
परम्परागत खेती की बजाय सब्जी, फल, फूल, बागवानी अपनाएं किसान
Shantanu Roy
10 Feb 2023 6:51 PM GMT

x
चण्डीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि किसानों परम्परागत खेती की बजाय सब्जी, फल, फूल, बागवानी उत्पादन, पशुपालन व मछली पालन जैसे व्यवसाय को अपनाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सकें। प्रगतिशील किसान जैविक खेती के साथ अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। दलाल शुक्रवार को जिला हिसार के गांव गावड़ में गौ आधारित कृषि एवं किसान फार्म प्रदर्शनी के अवसर किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, विधायक भव्य बिश्रोई, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग भी उपस्थित रहें।
कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी के दौरान पांच प्रगतिशील किसानों व प्राकृतिक खेती को लेकर कार्य करने वाले नागरिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती कमाई के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर रहती है। जैविक खेती को करने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ फसलों में ज्यादा कीटनाशकों के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। दलाल ने कहा कि प्रदेश में मछली पालन व्यवसाय के लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि किसान मछली पालन व्यवसाय की ओर बढ़े। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जलीय कृषि करने वाले किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान, बैंक ऋण तथा बीमा सहित अन्य कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story